प्रोफाइल बढ़ई का प्रोफाइल कैसे लिखें
प्रोफाइल रिज्यूमे के सबसे ऊपर तीन या चार लाइन का हिस्सा है. बढ़ई के काम में इन्हीं लाइनों में सब आ जाना चाहिए: कितने साल का अनुभव, किस तरह का काम (modular, furniture, door-window, shuttering), किस material पर हाथ बैठा है, कौन से power tools चलाते हैं, और site पर अकेले या team के साथ काम कर सकते हैं या नहीं.
"हर तरह का लकड़ी का काम आता है" लिखना नुकसान करता है - यह पढ़कर लगता है कि किसी एक में पक्का हाथ नहीं है. एक या दो चीजों में खुद को माहिर बताएं और बाकी को अलग लाइन में "इनका भी काम कर लेता हूं" कहकर जोड़ दें.
कमजोरमेहनती बढ़ई हूं. लकड़ी का हर तरह का काम आता है. फर्नीचर बना लेता हूं. काम मिले तो पूरी मेहनत करूंगा.
मजबूत11 साल के अनुभव वाला carpenter, बेंगलुरु. Modular kitchen, wardrobe और TV unit का site work - drawing देखकर marking से लेकर hardware fitting तक. Plywood BWP, MDF, HDHMR और laminate पर काम, Hettich और Ebco hardware की जानकारी. Circular saw, router, jigsaw, planer, nail gun और edge banding machine खुद चलाता हूं, अपने hand tools साथ. 4 साल interior contractor के साथ site पर, 5 साल furniture workshop में. Aadhaar के मुताबिक नाम, WhatsApp पर उपलब्ध नंबर, बाहर site पर जाने को तैयार.
सुझाव
अपने पूरे किए काम की 5-6 साफ तस्वीरें फोन में रखें - wardrobe का अंदरूनी हिस्सा, kitchen का shutter line, किसी joint का close-up. रिज्यूमे में एक लाइन लिख दें कि तस्वीरें दिखा सकते हैं. Interior के काम में नमूना देखकर ही रेट तय होता है.