प्रोफाइल रिसेप्शनिस्ट का प्रोफाइल कैसे लिखें
प्रोफाइल रिज्यूमे के सबसे ऊपर तीन या चार लाइन का हिस्सा है. front desk के काम में इन्हीं लाइनों में सब आ जाना चाहिए: कितने साल का अनुभव, किस तरह का office - corporate, hospital, clinic, hotel या school, रोज की call और visitor की संख्या, कौन से software और EPABX चलाए हैं, कौन सी भाषाएं आती हैं, और कौन सी shift कर सकते हैं.
"अच्छी communication skill वाली मेहनती लड़की हूं" जैसी लाइन से बचें - यह हर दूसरे रिज्यूमे में लिखी है. उसकी जगह लिखें कि किस board पर कितनी line संभाली, visitor register से gate pass तक का process आप चलाते थे या नहीं, और कोई conference room booking या travel arrangement जैसा extra काम था या नहीं. English में बात कर सकते हैं तो यह अलग से लिखें, क्योंकि corporate और hotel में यही पहली छंटनी है.
कमजोरमेहनती और जिम्मेदार रिसेप्शनिस्ट. फोन उठाना और visitor देखना आता है. computer की जानकारी है. कृपया मौका दें.
मजबूत4 साल के अनुभव वाली front office executive, जयपुर. IT कंपनी के 150 सीट वाले office और उससे पहले एक multi-speciality clinic का front desk संभाला है. रोज 70-80 incoming call, 8-line EPABX, 40 से ज्यादा visitor की entry और gate pass. MS Office, Outlook calendar और visitor management software पर काम. हिंदी और English दोनों में fluent, rotational shift के लिए उपलब्ध, 15 दिन का notice period.
सुझाव
अपना शहर और इलाका साफ लिखें, जैसे "मालवीय नगर, जयपुर - 12 km तक travel कर सकती हूं". front desk की job रोज समय पर पहुंचने की है, इसलिए HR दूरी देखकर भी छांटता है.