अनुभव अनुभव का हिस्सा कैसे लिखें
ढांचा सीधा है: post, property या outlet का नाम और प्रकार, समय, शहर, फिर काम और उसका नतीजा. हर जगह के लिए बताएं कि आप किस section में थे, रोज कितने cover निकले, कितने लोग आपके साथ या नीचे थे, और आपने खुद क्या संभाला - menu, indent, costing या training.
यहां dish गिनाने से बचें. एक लाइन में cuisine और signature काम बता दें, बाकी जगह नतीजों को दें. अगर आपने कोई नया menu लॉन्च किया, wastage घटाई, हर plate का portion तय किया या hygiene audit पास किया, तो वही bullet सबसे ऊपर रखें.
कमजोर- खाना बनाना
- सब्जी काटना
- kitchen की सफाई
मजबूत- Indian hot kitchen और tandoor section का प्रभार, रोज 220 cover, weekend में 350
- 6 commis की team को brief और training, दो commis को अगली post तक पहुंचाया
- Section की standard recipe और portion तय किए, plate की मात्रा में फर्क लगभग खत्म
- रोज का indent और closing stock खुद संभाला, section की wastage करीब एक तिहाई कम
- FSSAI hygiene audit में लगातार 4 बार section pass, कोई major non-conformity नहीं
क्या लिखना है
Post - property का प्रकार - section - cuisine - रोज के cover - team size - menu और costing की जिम्मेदारी - wastage और hygiene का नतीजा
Experience को result के साथ कैसे लिखें