प्रोफाइल वेटर का प्रोफाइल कैसे लिखें
प्रोफाइल रिज्यूमे के ऊपर तीन या चार लाइन का हिस्सा है. वेटर के लिए इसमें यह आ जाना चाहिए: कितने साल का अनुभव, किस तरह के outlet में, रोज कितने cover, कौन सा POS, कौन सी भाषाएं, और कौन सी shift कर सकते हैं. आखिरी लाइन joining की तारीख की होनी चाहिए.
"guest की अच्छी service करता हूं" हर रिज्यूमे में लिखा होता है. उसकी जगह आंकड़े रखें - कितनी table अकेले, कितना average bill, upselling से कितना फर्क पड़ा, guest feedback में क्या मिला. अगर आपने bar, buffet या room service भी की है तो वह अलग से लिखें, क्योंकि यह अलग-अलग vacancy होती है.
कमजोरमेहनती वेटर हूं. guest की अच्छी service करता हूं और टीम के साथ काम कर सकता हूं. किसी भी shift में काम करने को तैयार.
मजबूत4 साल के अनुभव वाला waiter, जयपुर. casual dining और hotel banquet दोनों में काम किया है. रोज औसतन 120 cover, peak time में अकेले 8 table. Petpooja POS पर order punching और billing. हिंदी, राजस्थानी और guest से बात करने भर की English. dessert और beverage की upselling से average bill बढ़ाने का अनुभव. double shift और weekend के लिए उपलब्ध.
सुझाव
अगर आपके पास food और beverage की जानकारी है - जैसे कौन सा starter किस main course के साथ जाता है, या कौन सी dish में क्या allergen है - तो एक लाइन में लिख दें. यही जानकारी captain या senior steward की post तक रास्ता खोलती है.