प्रोफाइल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का प्रोफाइल कैसे लिखें
प्रोफाइल तीन या चार लाइन का हिस्सा है. इसमें यह आना चाहिए: कितने साल का अनुभव, किस उद्योग में, brand side या agency side, कौन से चैनल चलाए, महीने में कितने lead या कितनी पहुंच, और कौन से tool इस्तेमाल करते हैं.
"creative और energetic" जैसी लाइन से बचें - यह हर मार्केटिंग रिज्यूमे में लिखी होती है. उसकी जगह वह लिखें जो नापा जा सके: campaign की संख्या, lead का आंकड़ा, cost per lead में कितना सुधार किया, और किस चैनल पर आपका हाथ सबसे साफ है. एक चैनल में गहराई, दस चैनलों की सतही जानकारी से ज्यादा कीमती है.
कमजोरCreative और energetic marketing executive. social media की अच्छी जानकारी है. team में काम करना पसंद है. कंपनी की growth में योगदान देना चाहता हूं.
मजबूत3 साल के अनुभव वाली marketing executive, अहमदाबाद. real estate और consumer durable, दोनों brand side पर काम. Meta Ads और Google Ads पर महीने का 6 लाख तक का बजट संभाला, साथ में exhibition, canopy और dealer meet जैसे offline campaign. महीने में औसतन 400 lead, sales team की report के हिसाब से 18 प्रतिशत qualified. एक साल में cost per lead 31 प्रतिशत कम किया. साप्ताहिक report Google Sheets और CRM dashboard से खुद बनाती हूं.
सुझाव
अपना रिज्यूमे उसी उद्योग की भाषा में लिखें जहां apply कर रहे हैं. real estate में site visit गिने जाते हैं, education में admission enquiry, healthcare में appointment. एक ही अनुभव को सही शब्द में लिखने से shortlist की संभावना बदल जाती है.