प्रोफाइल सॉफ्टवेयर टेस्टर का प्रोफाइल कैसे लिखें
प्रोफाइल तीन या चार लाइन का हिस्सा है. इसमें यह आना चाहिए: कितने साल का अनुभव, manual या automation या दोनों, किस domain में - banking, e-commerce, healthcare, telecom - कौन से tool, और किस तरह की टीम में काम किया.
"detail oriented" जैसी लाइन से बचें, वह हर QA रिज्यूमे में लिखी होती है. उसकी जगह वह लिखें जो नापा जा सके: कितने test case लिखे, कितने bug उठाए, कितने critical bug production जाने से पहले पकड़े, और automation से कितना समय बचाया. production में जाने से पहले पकड़ा गया bug इस काम की सबसे बड़ी उपलब्धि है.
कमजोरDetail oriented software tester. manual testing की जानकारी है. Selenium सीखा है. team में काम करना पसंद है. मौका मिलने पर अच्छा काम करूंगा.
मजबूत3 साल के अनुभव वाली QA engineer, हैदराबाद. banking और e-commerce के web तथा Android application पर manual और automation दोनों. 900 से ज्यादा test case लिखे और execute किए, 1,400 bug उठाए जिनमें 60 critical release से पहले पकड़े गए. Selenium और TestNG पर 180 automation script, regression का समय 3 दिन से 6 घंटे किया. Jira, TestRail, Postman और Jenkins का रोज इस्तेमाल. ISTQB Foundation certified.
सुझाव
अपना domain रिज्यूमे में साफ लिखें. banking का tester healthcare में भी चल जाता है, पर hiring करने वाला पहले उसी domain को ढूंढता है जो उसके project का है. जिस project के लिए apply कर रहे हैं, उससे मिलता domain ऊपर रखें.