प्रोफाइल DevOps इंजीनियर का प्रोफाइल कैसे लिखें
प्रोफाइल में चार चीजें एक साथ आनी चाहिए: कुल अनुभव और उसमें से DevOps या cloud का हिस्सा, मुख्य cloud और orchestration, आपने किस पैमाने का infrastructure चलाया - कितनी service, कितने cluster या node, कितने environment - और एक या दो ठोस नतीजे. अगर आप support, system admin या development से आए हैं तो यह भी एक शब्द में बता दें, क्योंकि इससे पढ़ने वाला आपकी नींव समझ जाता है.
"DevOps enthusiast" और "automation lover" जैसे शब्द बेकार हैं. उनकी जगह लिखें कि deployment का समय कितना घटा, release की संख्या कितनी बढ़ी, किस incident में downtime कितना रहा, और cloud bill में कितनी बचत आई. Interview में हर दावे पर "कैसे" पूछा जाएगा, इसलिए वही संख्या लिखें जिसके पीछे की कहानी आप पूरे विस्तार से बता सकें.
कमजोरDevOps enthusiast हूं और automation में बहुत रुचि है. Docker, Kubernetes, Jenkins, Ansible, Terraform, AWS, Azure, GCP सब आता है. Team player हूं और नई technology जल्दी सीखता हूं.
मजबूत5 साल का अनुभव, जिसमें 3 साल DevOps, हैदराबाद. Linux system admin से शुरुआत. AWS पर 38 microservice वाला EKS platform संभालता हूं - 3 cluster, staging और production. Jenkins से GitHub Actions पर migration के बाद deployment 45 मिनट से 9 मिनट, release हफ्ते में 2 से बढ़कर रोज 6 से 8. Terraform से पूरा infrastructure code में, Prometheus और Grafana से alerting, on-call rotation का हिस्सा. Spot instance और rightsizing से महीने का cloud bill लगभग 22 प्रतिशत कम. AWS Solutions Architect Associate और CKA.
सुझाव
Job description में जो cloud और tool सबसे ऊपर लिखा है, प्रोफाइल में उसी को पहले रखें. Azure वाली vacancy में AWS को पहली लाइन में रखने से ATS keyword मिलाने में आपको पीछे कर देता है, जबकि दोनों का अनुभव है तो बस क्रम बदलना काफी है.