अनुभव अनुभव का हिस्सा कैसे लिखें
ढांचा सीधा है: कंपनी या agency, शहर, समय, पद, फिर platform और बजट, और उसके बाद नतीजे. "Campaign चलाए" लिखने के बजाय लिखें कि कौन से platform, कितने account, महीने में कितना spend, कौन सा उद्देश्य - lead, sales या app install - और कौन सा आंकड़ा कहां से कहां पहुंचा.
हर जगह को अलग-अलग लिखें, क्योंकि agency का काम in-house से अलग है और e-commerce दोनों से अलग. Client के नाम न लिखें - उनका उद्योग और आकार लिखें, जैसे "दो coaching institute और एक home services brand". अगर आपने tracking नए सिरे से लगाई, किसी account का ढांचा दोबारा बनाया, feed ठीक किया या reporting की व्यवस्था बनाई, तो वह अलग bullet में लिखें - यही आपको executive से manager की तरफ ले जाता है.
कमजोर- Google Ads चलाना
- Facebook पर ads चलाना
- SEO और social media संभालना
मजबूत- एक साथ 5 client के account, महीने में कुल करीब 6 लाख का ad spend
- Google Ads में Search, Performance Max और Shopping, Meta Ads में lead तथा catalogue sales
- Education और home services में CPL 320 से 190 रुपये पर, छह महीने में, उसी बजट में
- एक e-commerce account में ROAS 2.4 से 3.6 पर - feed ठीक करके और search terms की सफाई से
- Conversion action, Google Tag Manager के tag, GA4 के key event और Meta pixel खुद लगाए
- Landing page की दो A/B test चलाईं - form छोटा करके lead 22 प्रतिशत बढ़े
- हर client के लिए monthly report और सीखे गए सबक का deck, naming तथा UTM की व्यवस्था बनाई
क्या लिखना है
कंपनी या agency - शहर - समय - platform और अपनी भूमिका - कितने account - monthly ad spend - उद्देश्य (lead, sales, install) - आंकड़े जोड़े में (पहले और बाद) - tracking का काम - SEO का हिस्सा - reporting - certification
Experience को result के साथ कैसे लिखें