अनुभव अनुभव का हिस्सा कैसे लिखें
ढांचा सीधा है: स्कूल का नाम और प्रकार, post, समय, शहर, फिर काम और उसका नतीजा. हर स्कूल के लिए बताएं कि कौन सी कक्षा, कौन से विषय, एक कक्षा में कितने बच्चे, और आपने क्या सुधारा - पढ़ने का स्तर, हाजिरी, अंक या गतिविधि.
अगर आप class teacher रही हैं तो यह अलग लिखें, क्योंकि उसमें हाजिरी, report card, अभिभावक बैठक और अनुशासन की पूरी जिम्मेदारी आती है. co-curricular काम - assembly, वार्षिकोत्सव, प्रतियोगिता - अलग bullet में रखें, private school इन्हें ध्यान से पढ़ता है.
कमजोर- बच्चों को पढ़ाना
- कॉपी जांचना
- स्कूल के काम में मदद
मजबूत- कक्षा 1 से 5 तक हिंदी, गणित और EVS, एक कक्षा में 38 बच्चे
- कक्षा 3 की class teacher, दो साल में हाजिरी 82 से 94 प्रतिशत
- पढ़ने के स्तर की जांच के बाद 14 कमजोर बच्चों के लिए अलग अभ्यास, साल के अंत तक 11 सामान्य स्तर पर
- हफ्ते का lesson plan और TLM खुद तैयार, गणित में गतिविधि आधारित पढ़ाई शुरू की
- हर तिमाही अभिभावक बैठक, 90 प्रतिशत से ज्यादा अभिभावकों की उपस्थिति
क्या लिखना है
स्कूल का नाम और board - post - कक्षा और विषय - बच्चों की संख्या - class teacher की जिम्मेदारी - lesson plan और TLM - नतीजा - co-curricular काम
Experience को result के साथ कैसे लिखें